What is Computer | कंप्यूटर क्या है?

What is Computer  कंप्यूटर क्या है

आजकल के भागदौड़ के दुनिया में टेक्नोलॉजी ने अपना एक अलग ही मुकाम कायम कर लिया है। आज हम अपने चारों तरफ से टेक्नोलॉजी से घिरे हुए हैं। यदि टेक्नोलॉजी की बात कर रहे हैं और कंप्यूटर को भूल गए; ऐसा तो हो नहीं सकता। आज कंप्यूटर एक ऐसा डिवाइस बन गया है; जिसके बिना हम हमारे वर्तमान जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। कंप्यूटर ने हमारा बहुत सारा काम आसान कर दिया है। हम सुबह से लेकर शाम तक कंप्यूटर तथा अन्य टेक्नोलॉजी के साथ जुड़े रहते हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको कंप्यूटर के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

कंप्यूटर क्या है? 

कंप्यूटर को हिंदी में ''संगणक'' कहा जाता है। कंप्यूटर का नाम सुनते ही - हमारे दिमाग में सैकड़ों विचार आने लगते हैं और यह कंप्यूटर ऐसे सैकड़ों गतिविधियों को अकेला ही कर सकता है। है ना मजे की बात! लेकिन, कंप्यूटर को शब्दों में बांधना (व्याख्या करना) थोड़ा मुश्किल इसीलिए है; क्योंकि, हर क्षेत्र का व्यक्ति कंप्यूटर का अलग-अलग कार्यों के लिए उपयोग करता है।

यदि गेम खेलने वाले किसी बच्चे से पूछा जाए कि - कंप्यूटर क्या है? तो वह कहेगा कि - कंप्यूटर एक गेमिंग मशीन है। किसी लेखक या टाइपिस्ट से पूछा जाएगा कि - कंप्यूटर क्या है? तो वह शायद कहेगा कि - कंप्यूटर टाइपिंग मशीन है। ऑफिस में काम करने वाले व्यक्ति से पूछा जाएगा कि - कंप्यूटर क्या है? तो वह शायद इसे अपने मतलब के अनुसार बताएं। यानी कंप्यूटर हर क्षेत्र में उपयोग में आने की वजह से इसकी परिभाषा करना इतना आसान नहीं है। कोई इसे गेमिंग मशीन कहता है तो कोई से टाइपिंग मशीन। हालांकि, कंप्यूटर की एक परिभाषा है; जो सभी पर लागू होगी वह है -

कंप्यूटर की परिभाषा हिंदी में 

कंप्यूटर का मतलब एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या इलेक्ट्रॉनिक मशीन है; जो उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए इनपुट डाटा में प्रक्रिया करके सूचनाओं को परिणामों में रूपांतरित करता है; अर्थात उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करता है।

Definition of computer in English

Computer means such an electronic device or electronic machine; Which converts the information into results by processing the input data given by the user; That is, it follows the instructions given by the user.


कंप्यूटर का फुल फॉर्म - Full Form of Computer 

नोट : तकनीकी रूप से कंप्यूटर का कोई फुल फॉर्म नहीं होता। लेकिन, फिर भी लोगों ने अपने उपयोग के अनुसार कंप्यूटर की एक काल्पनिक फुल फॉर्म बना रखी है; जिसे आपके साथ साझा कर रहे हैं।

C – Commonly
O – Operating
M – Machine
P – Particularly
U – Used in
T – Technology
E – Education and
R – Research

 

Post a Comment

Previous Post Next Post